छत्तीसगढ़

घर में लगी आग में झुलसी महिला, इलाज के दौरान मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस

राजनांदगांव। तुमड़ीबोड इलाके के आरगांव की रहने वाली एक विवाहिता की आग से जलने से मौत हो गई। महिला की राजधानी रायपुर के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस अस्पताल से डायरी मिलने के बाद घटना की जांच करेगी। मृतिका अपने पीछे तीन साल की एक मासूम बच्ची को छोड़ गई। पति के बयान के आधार पर आगे कार्रवाई होगी।

मिली जानकारी के मुताबिक आरगांव की रहने वाली 24 वर्षीय प्रभा साहू 14 अप्रैल की सुबह घर में काम करने के दौरान अचानक आग के जद में आ गई। जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। गंभीर हालत में उसे राजनांदगांव से रायपुर रिफर किया गया, जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस के मुताबिक फिलहाल महिला के साथ हुए हादसे को लेकर प्रताडऩा अथवा दहेज को लेकर शिकायत नहीं हुई है। ग्रामीणों की ओर से भी पुलिस के पास कोई जानकारी नहीं है। चौकी प्रभारी कैलाश मरई का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से फिलहाल बयान नहीं मिला है। पति के रायपुर से लौटने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button