छत्तीसगढ़

कलयुगी पिता ने अपनी बेटी के साथ किया बलात्कार, बलौदाबाजार पुलिस ने किया गिरफ्तार

कुश अग्रवाल बलौदाबाजार – जिले में महिला संबंधी अपराधों की त्वरित रोकथाम हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी श्री महेश ध्रुव के दिशा निर्देश में थाना सिटी कोतवाली के अपराध क्र 418/21 धारा 376, 376(च) भादवि के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। आरोपी का नाम टामन कन्नौजे पिता छेदू कन्नौजे उम्र 44 वर्ष सा. ससहा थाना पलारी मगरचबा थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार जिला बलौदाबाजार का निवासी बताया जा रहा है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दिनांक 27.07.2021 को आरोपी टामन कनौजे ने उरकुरा रायपुर जाकर अपने पुत्री पीडिता को तुम्हे बलौदाबाजार मे पढाउंगा कहकर पीड़िता को अपने साथ दिनांक 28.07.2021 के साथ लेकर करीब 11 बजे अपने किराये के मकान मगरचबा में आया। उसी समय पीड़िता ने हाथ पैर धोने के लिए बाथरूम गयी वापस आते समय आरोपी टामन कन्नौजे ने सामने का दरवाजा बंद कर गलत नियत से पीड़िता का हाथ बांह पकड़कर जबरदस्ती शारिरिक संबंध बनाने की कोशिश किया।

मामले में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लेकर आरोपी टामन कन्नौज हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर जूर्म करना स्वीकार किया।आरोपी मूलत: ग्राम ससहा पलारी क्षेत्र का रहने वाला है जो मोटर मैकेनिक का काम करता है तथा ग्राम मगरचबा में किराए का मकान लेकर रह रहे हैं बलौदा बाजार बस स्टैंड में बजाज ऑटो के नाम से एक छोटी सी दुकान है । आरोपी को गिरफ्तार कर रिमाण्ड में पेश कर जेल भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक बी के सोम, सउनि माणिक बंजारे, प्रधान आरक्षक गंगोत्री ध्रुव, आर. 66 नरेश खुटे, भागीरथी ढीढी , अमित खूंटे , परवीन यादव का शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button