छत्तीसगढ़

रात्री में सड़कों पर प्रहार देते दिखते जंगली जानवर, घटारानी धाम के जंगलों में जंगली तेंदुए, भालू और जंगली सुअरों की संख्या में हुई वृद्धि


गरियाबंद पाण्डुका वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम फुलझर-घटारानी धाम के जंगलों में इन दिनों जंगली भालू और तेंदुए को रात्रिकालीन में सड़कों पर प्रहार करते हुए देखा जा रहा है। जिसके वजह से अब लोग उस रस्ते से रत में कही जाने से दर रहे है। घटारानी के व्यापारी अपने दुकान बंद कर रात्रिकालीन 8 बजे घर लौटते हैं तभी सड़कों पर जंगली भालू और तेंदुए को आराम फरमाते हुए देखा जाता है।

read also- जेसीबी से दबंगो ने पंचायत द्वारा आबंटित जगहों पर बने घरों को तोड़ा, पीड़ित परिवार न्याय मांगने कलेक्ट्रेट पहुंचा

अभी हाल ही में घटारानी के जंगलों में तेंदुए ने एक मवेशी को अपना शिकार बनाया है। वहीं ग्राम फुलझर में तेंदुए ने पालतू पशु को अपना शिकार बनाया है। फुलझर वन रक्षक श्री राहुल श्रीवास ने कल्पतरु पोस्ट न्यूज़ को बताया अपने निरक्षण के दौरान मवेशी ऊपर तेंदुए का हमला करना सही पाया गया है। मवेशी मालिक को वन विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त राशि प्रदान की जाएगी। पाण्डुका वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम फुलझर-घटारानी के वनों में जंगली तेंदुए जंगली भालू जंगली सुअरों के संख्या में वृद्धि हुई है। जिसके कारण यहां के जंगलो और रत के समय सड़को पर जंगली जानवरों को देखा जा रहा है।



Related Articles

Back to top button