राहुल गांधी जब निकले स्कूटी में, डिलीवरी बॉय के स्कूटर पर पीछे बैठे

राहुल गांधी कुछ ना कुछ अलग करते हैं। वो अंदाज लोग पसंद भी करते हैं। एक वीडियो राहुल गांधी का सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें एक जनसभा को संबोधित करने के बाद राहुल गांधी अपने होटल पहुंचने के लिए एक डिलीवरी बॉय के स्कूटर पर पीछे बैठे।
उनका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। बेंगलुरु में कांग्रेस समर्थक रविवार को उस समय हैरान रह गए जब वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक चुनाव से पहले पार्टी के लिए प्रचार करते हुए एक डिलीवरी एजेंट के स्कूटर पर बैठकर सवारी की।
पूरे मामले का एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहले एक रो रहे बच्चे को चुप करवाते हैं। उसके बाद वो एक डिलीवरी एजेंट के साथ स्कूटर की सवारी करते हैं. स्कूटर पर राहुल पीछे में बैठते हैं।




