छत्तीसगढ़

Weather Alert: फिर हुआ मौसम में बदलाव, आधी तूफान के साथ प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में मौसम फिर से सामान्य हो गया है और एक बार फिर से तापमान बढ़ने लगा है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने मौसम के मिजाज में बदलाव होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज आंधी तूफ़ान चलने की आशंका जताई गई है।

इसके साथ ही मौसम विभाग ने कई जिलों में बिजली और ओले गिरने की संभावना जताई है। इससे पहले मौसम विभाग ने 16 से 20 मार्च तक पांच दिनों का अलर्ट जारी किया था। इस दौरान प्रदेश के जिलों मेकंकर बारिश भी हुई थी। मौसम विभाग ने रायपुर, बेमेतरा, दुर्ग, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, बालोद, कांकेर, बिलासपुर, कोरबा और रायगढ़ जिले के कुछ क्षेत्रों में तेज आंधी चलने की संभावना जताई है।

वहीं मौसम विभाग ने बलौदाबाजार, महासमुंद, रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, कोंडागांव, कांकेर, बालोद, दुर्ग, बेमेतरा, रायपुर, लरामपुर, सरगुजा, जशपुर, रायगढ़, जांजगीर, मुंगेली, बिलासपुर, कोरबा, कोरिया, कबीरधाम समेत कई अन्य क्षेत्रों में भी तेज आंधी तूफ़ान के साथ बारिश होने की संभावना जताई हैं। मौसम में बदलाव होने के चलते रात के तापमान में कमी आई है, लेकिन दिन में गर्मी की मार लोगों को झेलनी पड़ रही है।

Related Articles

Back to top button