बलोदाबाजार हादसे में मृतकों को 4 – 4 लाख की सहायता राशी का सीएम भूपेश ने किया ऐलान

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बलौदाबाजार जिले में थाना पलारी क्षेत्र में गौड़ा पुलिया के पास बीती रात ट्रक और पिकअप की टक्कर में 6 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता और घायलों को इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। दुर्घटना में घायलों को बलौदाबाजार रिफर किया गया है।
उन्होंने ट्विट कर कहा कि इस दुःख की घड़ी में हम सब साथ हैं. इस मुश्किल समय में सहायतार्थ ₹4लाख राशि सभी मृतकों के परिवारों को देने की घोषणा करता हूं।
इस दुःख की घड़ी में हम सब साथ हैं. इस मुश्किल समय में सहायतार्थ ₹4लाख राशि सभी मृतकों के परिवारों को देने की घोषणा करता हूँ। https://t.co/031uYT2YnN
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 15, 2023
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




