छत्तीसगढ़

विभिन्न शैक्षणिक रिक्त पदों पर संविदा नियुक्ति हेतु 15 जुलाई को वॉक इन इंटरव्यू


मोहला। जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के विकासखंड मोहला, मानपुर, अंबागढ़ चौकी के अंतर्गत संचालित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के लिए विकासखंड मुख्यालय में स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में दिनांक 15 जुलाई को वॉक इन इंटरव्यू आयोजित किया गया है। जिला के अंतर्गत संचालित 2 नवीन एवं 3 पूर्व में संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम के विभिन्न शैक्षणिक रिक्त पदों पर संविदा नियुक्ति हेतु छत्तीसगढ़ के मूल निवासी, योग्यताधारी आवेदकों से आवेदन पत्र की मांग की गई है।

read also – सरेआम मार थप्पड़ पड़ने पर, अपमानित महसूस करते हुए पांच ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

इच्छुक अभ्यर्थी अपना समस्त शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ प्रातः 8 बजे उपस्थित हो सकते हैं। भर्ती संबंधी संपूर्ण जानकारी के लिए कार्यालय कलेक्टर जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी की वेबसाइटhttp://mohla-manpur-ambagarhchowki.cg.gov.inका अवलोकन कर सकते हैं। वॉक इन इंटरव्यू का समय तीनों जनपद पंचायतों में एक ही समय में होने के चलते कोई भी एक अभ्यर्थी एक ही जनपद कार्यालय में आयोजित वॉक इन इंटरव्यू में शामिल हो सकेंगे।



Related Articles

Back to top button