जमीन पर अवैध कब्जा को लेकर ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर एवं एसडीएम कार्यालय को सौंपा लिखित शिकायत

जिला कोरिया के ग्राम पंचायत कटोरा में जमीन पर अवैध कब्जा करने का मामला सामने आया है जिस पर ग्रामीणों ने लिखित शिकायत जिला कलेक्टर एवं एसडीएम कार्यालय एवं विभाग को सौंपा है। जिसमें उन्होंने यह मांग है कि अवैध कब्जा को हटाया जाए और आरोपियों पर उचित कार्यवाही किया जाए। क्योंकि ग्रामीणों के द्वारा कई बार समझाइश करने के बावजूद भी जमीन की घेराबंदी कर हक जताया जाता है जिससे कि ग्रामीणों को आने-जाने में भारी समस्याओं का बोझ उठाना पड़ता है।

read also- मुख्यमंत्री ने किया बड़े तरिया का लोकार्पण, बताया मेट्रो सिटी के तर्ज पर विकसित मनोरम स्थल
अभी ग्रामीणों ने बताया है कि ग्राम पंचायत के पीछे लालबाबू और जग्गू राम के द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है जिसमें बताया गया की ट्रांसफॉर्मर को भी घेर लिया गया है जिसके कारण कई बार लोगों को आने जाने में और बिजली की समस्या होती है , इसमें ग्राम वासियों ने शासन प्रशासन से मांग की है कि अवैध कब्जा करने वालों के ऊपर उचित कार्रवाई के जाये। जिससे यह संदेश जनता के बीच ना जाए कि शासन प्रशासन की मिलीभगत है, यह आरोप ग्रामीणों ने बड़ा लगाया।






