छत्तीसगढ़

ग्रामीणों ने महिला सरपंच पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, सीईओ से की शिकायत


राजनांदगांव। ग्राम पंचायत भंवरमरा के ग्रामीणों ने वहां की सरपंच पर भ्रष्टाचार का आरोप लगते हुए पद से हटाने की मांग की है। ग्रामीण बड़ी संख्या में सरपंच को पद से हटाने की मांग लेकर जनपद पंचायत सीईओ के पास पहुंचे थे। ग्रामीणों ने वहां की महिला सरपंच पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि दो साल से ग्राम सभा तक नहीं हो सकी है।

read also- घर में दिखा 40 किलो वजन वाला 11 फीट का अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

ग्रामीणों ने बताया कि मामले की जांच एवं कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीणों द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा। ग्रामीणों ने शिकायत में बताया कि आय-व्यय की जानकारी नहीं दी जाती है। नाली की सफाई करने प्रस्ताव हो चुका है लेकिन सफाई नहीं होने के कारण गांव में गंदगी पसरी रहती है। सीईओ ने ग्रामीणों को इस मामले की जांच करने एवं दोषी पाए जाने पर कार्रवाई करने आश्वासन दिया है।



Related Articles

Back to top button