Politicsछत्तीसगढ़

पूर्व सीएम भुपेश बघेल का हो रहा वीडियो वायरल, कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कह रहे बैलेट पेपर मतदान की बात

रायपुर। पाटन के विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यकर्ता सम्मेलन में एक नसीहत अपने कार्यकर्ताओं को दे डाली। उन्होंने कहा कि अगर बैलेट पेपर से मतदान कराना है तो सभी कार्यकर्ता इतने नामांकन भरें कि निर्वाचन आयोग को ईवीएम की जगह बैलेट पेपर का सहारा लेना पड़े। वे पाटन में कोई कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे और उनका यह वीडियो अब जमकर वायरल भी हो रहा है।

राजनांदगांव से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी भूपेश बघेल ने पाटन के कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि चुनाव ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से हो सकते हैं, लेकिन इसके लिए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को तैयार रहना होगा। सभी कार्यकर्ता चुनाव के लिए नामांकन करेंगे तो ईवीएम की संख्या कम पड़ जाएगी और ऐसे में यदि एक सीट से 375 से अधिक प्रत्याशी हुए तो वहां चुनाव ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से चुनाव होगा। ऐसे में कांग्रेस की जीत निश्चित है।

भूपेश बघेल के इस बयान पर गृह मंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ईवीएम की प्रशंसा समस्त विश्व में है। जब आपकी स्वयं की सरकार बनती है तब ईवीएम ठीक होता है जब भी आपको चुनाव लड़ना हैं तो ईवीएम खराब हो जाता है। ऐसा कर जनता को भ्रमित नहीं करना चाहिए। अच्छे कामों के लिए राजनीति करनी चाहिए केवल विरोध के लिए नहीं।

Related Articles

Back to top button