बिलासपुर से नागपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन अब अस्थाई तौर पर बंद

रायपुर। Vande Bharat Express : रेलवे को सबसे अधिक आय देने वाले बिलासपुर रेल जोन की एक बार फिर रेलवे ने अनदेखी की है। बिलासपुर नागपुर के बीच वंदे भारत ट्रेन शुरु की गई है। लेकिन अब उसे अस्थाई तौर पर बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है की अब रेलवे वंदे भारत के रैक के स्थान पर तेजस रेक का उपयोग करेगा। यात्रियों का मानना है की वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से छत्तीसगढ़ के लोगों का लगाव हो गया था।
read also – बढ़ रहा प्रदेश का तापमान, मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि हो सकती है
इसके पीछे वजह बताया जा रहा है की छत्तीसगढ़ को मिली वंदे भारत ट्रेन के रैक का उपयोग सिंकदराबाद और तिरुपति के बीच ट्रेन शुरु करने के लिए किया जाएगा। सुबह के समय इस ट्रेन को पर्याप्त यात्री भी मिल रहे था। वंदे भारत देश के दूसरे राज्यों में भी चल रही। वहां का रेक उपयोग किया जा सकता था। यात्रियों का मानना है कि रेलवे को एसा नही करना चाहिए था। वहीं इस मामले में रायपुर डीआरएम संजीव कुमार का कहना है की ये अस्थाई व्यवस्था है। बहुत जल्द ही नया रेक उपलब्ध हो जाएगा। और फिर से लोगों को वंदे भारत ट्रेन की सुुविधा मिलने लगेगी।




