छत्तीसगढ़

उत्तर बस्तर कांकेर – स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में भर्ती हेतु 14 मार्च को होगी वॉक-इन-इंटरव्यू – cgtop36.com


उत्तर बस्तर कांकेर- जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में व्याख्याता-अंग्रेजी, गणित, भौतिक, रसायन, वाणिज्य एवं सामाजिक विज्ञान तथा प्रधान अध्यापक- माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला, शिक्षक-सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित तथा सहायक शिक्षक- विज्ञान प्रयोगशाला और सहायक शिक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कांकेर में 14 मार्च सोमवार को प्रातः 10 बजे से 04 बजे तक वॉक-इन-इंटरव्यू रखा गया है। इच्छुक आवेदक उक्त तिथि को अपने समस्त दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए कांकेर जिले की वेबसाईट www.kanker.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है।

read also छत्तीसगढ़ – छात्रा को अश्लील मैसेज भेजता था टीचर और संबंध बनाने के लिए देता था फेल करने की धमकी…



Related Articles

Back to top button