छत्तीसगढ़

उरला पुलिस ने शराब की बिक्री करने की फिराक लगे युवक को किया गिरफ्तार


रायपुर। थाना उरला पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना उरला क्षेत्रांतर्गत बीरगांव बुधवारी बाजार नंदी चौरा के पास एक व्यक्ति अपने पास शराब रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी उरला के नेतृत्व में थाना उरला पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताए हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा लिया ।



पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम रवि धु्रव पिता बिसाहू राम धु्रव उम्र 24 साल साकिन दुर्गा मंदिर के पास गाजी नगर बीरगांव थाना उरला रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें सफेद रंग के झोला की तलाशी लेने पर झोला में देशी मसाला शराब रखा होना पाया गया। शराब रखने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उनके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था।

read also- वृध्द मानसिक रोगी ने रात में हनुमान जी की मूर्ति को तालाब में छोड़ा, वृध्द हिरासत में

जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध रूप से रखे 35 पौवा देशी मसाला शराब कीमती लगभग 3850/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 237/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। आरोपी – रवि धु्रव पिता बिसाहू राम धु्रव उम्र 24 साल साकिन दुर्गा मंदिर के पास गाजी नगर बीरगांव थाना उरला रायपुर



Related Articles

Back to top button