पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह और विनय जायसवाल को 6 साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित… |

रायपुर। कांग्रेस की हार के बाद कई नेताओं ने पार्टी के खिलाफ बयान दिया था। इस पर पार्टी ने बड़ा एक्शन लिया है। बृहस्पत सिंह और विनय जायसवाल को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद अपने ही पार्टी के कार्यकर्ताओं और दिग्गजों को कांग्रेस नोटिस भेजा था। बृहस्पत सिंह और विनय जायसवाल के बाद अब पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को नोटिस भेजा गया है। PCC ने जयसिंह अग्रवाल को पार्टी के खिलाफ टिप्पणी करने पर नोटिस भेजकर तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है। वहीं आज पार्टी ने बृहस्पत सिंह और विनय जायसवाल को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है.
read more- CG News: बीजेपी सरकार बनते ही खरीदी केंद्रों में धान की आवक में तेजी…
बता दें कि कांग्रेस के पूर्व विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने एक सह प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि उन्हें 7 लाख दिए दिए हैं। उन्होंने कहा, सर्किट हाउस में चार लाख और निजी होटल में तीन लाख रुपए दिए।
पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह ने नोटिस का जवाब दिया है। जिसमें उन्होंने न सिर्फ प्रदेश प्रभारी कुमारी सेलजा पर आरोप लगाए बल्कि टीएस सिंहदेव को भी हार का जिम्मेदार ठहराया। कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के लिए लिखे लेटर में बृहस्पत सिंह ने जवाब देते हुए लिखा कि टीएस सिंहदेव के चार पन्नों की चिट्ठी और इस्तीफे से पार्टी को नुकसान हुआ है। वे लगातार पार्टी और सरकार के विरोध में बयान दे रहे थे।
कुमारी सेलजा ने हाईकमान को इस बात की जानकारी नहीं दी इसलिए पार्टी को नुकसान का सामना करना पड़ा है। बता दें कि पूर्व में भी उन्होंने दोनों नेताओं पर ही कांग्रेस की हार का ठीकरा फोड़ा था, जिसके बाद कांग्रेस पार्टी ने भले ही अपने नेताओं को सार्वजनिक बयानबाजी और बड़े नेताओ के पर टीका-टिप्पणी नहीं करने की नसीहत दी हो। लेकिन इस नसीहत का पूर्व विधायक और सरगुजा के नेता बृहस्पत सिंह पर असर पड़ता दिखाई नहीं दे रहा है। पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह लगातार प्रदेश की प्रभारी कुमारी सैलजा और पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव पर हमलावर है।
CG Politics: कांग्रेस के नोटिस के के जवाब में उन्होंने एक बार फिर से कुमारी शैलजा और टीएस सिंहदेव पर प्रहार किया है। उन्होंने दोनों नेताओ को हार का जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि टीएस सिंहदेव का इस्तीफा देना और फिर चार पन्नों का पत्र जारी करना पार्टी के लिए नुकसानदेह साबित हुआ। इस दौरान सिंहदेव लगातार सरकार के खिलाफ बयान दे रहे थे। लेकिन इन चीजों की जानकारी कुमारी सैलजा ने हाईकमान को नहीं दी। इन्ही वजहों से पार्टी की प्रदेश में हार हुई।

CG Politics: दरअसल, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने चुनाव में हार के बाद पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ कहा था, कि विधायकों के परफार्मेंस का सर्वे सरकार का मुखिया करवाता था। उस सर्वे पर कभी चर्चा नहीं हुई, जो फर्जी सर्वे था। इतना ही नहीं जयसिंह अग्रवाल ने कहा, कि खेतों को सुरक्षित रखने के लिए बाड़ा बनाया जाता है। अगर वो बाड़ा ही खेत को खाए तो क्या होगा। हालांकि उन्हों ने इस बात में किसी का नाम नहीं लिया। लेकिन, उनका सीधा निशाना पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर था।



