छत्तीसगढ़
गरियाबंद ब्रेकिंग – नेशनल हाइवे 130 पर अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत

गिरीश गुप्ता गरियाबंद – नेशनल हाइवे 130 सी पर आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई और बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गयी। घटना गरियाबंद जिला सिटी कोतवली थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी के अनुसार युवक बाइक पर सवार अमलीपदर जा रहा था। इसी बीच बारुका और मोहरा पुल के बीच उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गयी।





