पारिवारिक विवाद के चलते चाचा ने अपने ही भतीजे को मारी चाकू, भतीजा गंभीर रूप से घायल

कवर्धा। कबीरधाम जिले से चाकूबाजी का मामला सामने आई है। जहां पारिवारिक विवाद के चलते चाचा ने अपने ही भतीजे के पीठ पर चाकू से वार कर दिया, जिससे भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों ने घटना की जानकारी डायल 112 को दी। जहां गम्भीर युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. अस्पताल में इलाज जारी है।
read also- थाना से 200 मीटर की दूरी, मोबाइल दुकान की दीवार तोड़कर चुराए 40 लाख रुपए
युवक की हालत में सुधार हो रहा है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम छिरहा गांव की है। आरोपी चाचा को पुलिस ने हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है। वहीं कोतवाली थाना प्रभारी एमबी पटेल ने इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पूरा मामला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिरहा का है। जहां आरोपी चाचा किशन बंजारे ने अपने ही भतीजे व्यास नारायण बंजारे को पारिवारिक विवाद के चलते चाकू मारकर घायल कर दिया। फिलहाल घायल युवक को इलाज के जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। इसके साथ ही आरोपी चाचा किशन बंजारे को मौके पर से तत्काल गिरफ्तार भी कर लिया है, जिसके बाद पीड़ित को शिकायत पर मामला दर्ज किया जाएगा।



