गरियाबंद – दो युवकों ने घर में घुसकर युवक का गला दबा कर बुरी तरह से पीटा, अस्पताल में हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

गिरीश गुप्ता – गरियाबंद:- पूरा मामला राजिम थाना क्षेत्र अन्तर्गत तरीघाट का है परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार दो युवकों ने मिल कर गला दबा कर मारपीट किया मृतक युवक एस कुमार साहू जिसकी उम्र 21 वर्ष बताया गया है।आरोपी युवक इसके पहले और भी गुंडागर्दी जैसे चोरी की मामले में जेल जा चुके है जिसके नाम से कई अपराध दर्ज है
आरोपी युवक भाव सिंग यादव पिता होरी यादव उम्र 19 साल तरीघाट का निवासी है तो वहीं दूसरा आरोपी नयापारा का बताया जा रहा है आरोपी युवकों ने घर में घुसकर गला दबाकर मारपीट किया गया है 15 अगस्त दोपहर 3 बजे की पूरा मामला बताया जा रहा है.
16 अगस्त की सुबह परिजन द्वारा राजिम अस्पताल लाया गया जहां सांस चल रही थी उपचार के दौरान मौत हो गई राजिम Ti ने बताया मर्ग कायम किया जा रहा है बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है आरोपी गिरफ्तार नही हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की करवाई करेंगे।



