छत्तीसगढ़

आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं ने तोड़ा दम |


बलरामपुर। बलरामपुर जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। चार लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा। बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के हरिगांवा ग्राम में दो अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने 6 ग्रामीण घायल हो गए।



read also- CG Crime: रिश्ते हुए शर्मसार, बेटे ने अपनी माँ को लाठी से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट…

घटना के बाद आनन-फानन में घायलों को अस्पताल लाया गया, जहां दो महिलाओं ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा कि अचानक मौसम खराब होने के बाद बारिश शुरु हो गई। बारिश से बचने सभी लोग पेड़ के नीचे सहारा लेकर खड़े थे। तभी आकाशीय बिजली गिरने से सभी ग्रामीण उसकी चपेट में आए गए। जिसमे दो महिलाओं ने दम तोड़ दिया।



Related Articles

Back to top button