
कुश अग्रवाल बलौदाबाजार ।श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कल्याण ऐलसेला एवं अति0 पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति निवेदिता पाल, उप पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ बघेल के कुशल निर्देशन में निरीक्षक सी0आर0 चन्द्रा थाना प्रभारी पलारी के नेतृत्व में दिनांक 13.07.2021 को प्रआर रमेश मिश्रा, आरक्षक सुरजसिंह राजपूत, कृष्ण कुमार जांगडे, तुलेश्वर डडसेना, नरसिंग टंडन के मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम संडी में करण पटेल बीज भंडार के बाजू में सट्टा का विभिन्न अंक हारजीत का बाजी लगाकर सट्टा नामक जुआ खेला रहा है कि सूचना पर हमराह स्टाप एवं गवाहान के रेड कार्यवाही किया कि मौके पर आरोपी करण पटेल पिता रमेश पटेल उम्र 18 वर्ष साकिन मुडपार थाना पलारी के कब्जे से एक नग सट्टा पट्टी लिखा हुआ, एक डाट पेन एवं 700/रूपये नगदी को समक्ष गवाहान के जप्त कर पुलिस कब्जा लिया।
आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 344/2021 धारा 4(क) जुआ एक्ट कायम कर आरोपी को गिर0 कर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया है एवं आरोपी के विरूद्ध पृथक से धारा 151/107,116(3) जा0फौ0 के तहत् कार्यवाही किया गया है।




