Breaking News

लॉज में पति पत्नी और बच्चे सहित चार लोगों की मिली लाश, रायपुर का रहने वाला है परिवार – cgtop36.com


कांकेर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक लॉज में पति पत्नी और बच्चे सहित चार लोगों की लाश मिली है। इस घटना के बाद पूरे कांकेर जिले में सनसनी मच गई है। मृतक सभी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र के राईपुरा के रहने वाले थे। मृतकों का राईपुरा में डेली नीड्स का व्यापार था।

जानकारी के मुताबिक घटना कांकेर के कोतवाली थाना क्षेत्र की है। रायपुर के रहने वाले जितेंद्र देवांगन अपनी पत्नी सविता देवांगन 35 वर्ष और पुत्री गुनगुन व टूक टूक देवांगन के साथ बाइक में सवार होकर बुधवार की शाम कांकेर पहुंचा था। यहां पर बस स्टैंड स्थित एक लॉज का कमरा लेकर परिवार के साथ रुका हुआ था।

शाम को जब लॉज का दरवाजा नहीं खोला गया तो लॉज के कर्मचारियों ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने दरवाजे का लॉक तोड़कर जब अंदर देखा तो दो बच्चे बिस्तर में और पति पत्नी वहीं पर फंदे से झूल रहे थे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज डियास है। वहीं शव को पास से अबतक के किसी तरह का कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

इधर पुलिस आशंका जता रही है कि पहले पति पत्नी ने अपने दोनों बच्चों की हत्या की होगी, फिर खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। साथ ही पुलिस भी इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आखिरकार पति पत्नी और बच्चों की किन परिस्थितियों में जान गई है। फिलहाल पुलिस इस मामले को हत्या और आत्महत्या से जोड़कर इसकी जांच में जुट गई है।





Related Articles

Back to top button