छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – परेशान युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर, वजह जान कर रह जाएंगे हैरान

बिलासपुर – नवजात बेटे की मौत से परेशान युवक उसलापुर के मोबाइल टावर में चढ़ गया। इसके बाद अस्पताल में भर्ती अपनी पत्नी को बुलाने की जिद करने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के परिवार वालों को बुलाकर समझाया। इसके बाद उसे टावर से उतारा गया।

सिविल लाइन थाने के एसआइ मनोज पटेल ने बताया कि कोटा क्षेत्र के अमाली निवासी मेलाराम यादव(25 वर्ष) अपनी पत्नी ललिता बाई यादव को प्रसव के लिए सिम्स लेकर आया था। मंगलवार को उसका पुत्र हुआ। उसकी स्थिति गंभीर होने पर एनआइसीयू में भर्ती कर उपचार किया जा रहा था। वहीं, उसकी पत्नी को प्रसूता वार्ड में भर्ती है।

बुधवार की दोपहर उपचार के दौरान नवजात की मौत हो गई। इससे युवक परेशान हो गया। गुस्र्वार की दोपहर तीन बजे वह अस्पताल से निकलकर उसलापुर पहुंच गया। यहां आकाश मार्ग में स्थित मोबाइल के टावर पर चढ़ गया। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इस पर सकरी और सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस को देखते ही युवक अस्पताल में भर्ती अपनी पत्नी को बुलाने की मांग करने लगा। उसकी पत्नी के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिलने पर उसके ससुर सोड़ाखुर्द निवासी टुकेश यादव को बुलाया गया। परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि नवजात की मौत से युवक परेशान है। पुलिस और परिवार वालों ने मेलाराम को समझा कर नीचे उतारा। पुलिस ने पूछताछ के बाद युवक को परिवार वालों को सौंप दिया है।

दोपहर दो बजे युवक के मोबाइल टावर में चढ़ने की सूचना पर सिविल लाइन और सकरी पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस कर्मियों ने युवक को समझाकर नीचे उतारने की कोशिश की। वहीं, मेलाराम पत्नी से मिलाने की बात पर अड़ा रहा। इस पर पुलिस सिम्स पहुंची और उसकी पत्नी की तलाश की। अस्पताल में भर्ती होने पर पुलिस उसके ससुर को लेकर मौके पर पहुंची। किसी तरह उसे नीचे उतरा गया। इस बीच करीब दो घंटे तक पुलिस परेशान होती रही।

Related Articles

Back to top button