छत्तीसगढ़

त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस का पलारी में हुआ नागरिक अभिनंदन

कुश अग्रवाल पलारी – त्रिपुरा राज्य के महामहिम व सात बार के लोक सभा सांसद रमेश बैस का बलौदाबाजार नागरिक अभिनंदन तय कार्यक्रम के पहले नगर पंचायत पलारी में नगरवासियो द्वारा नागरिक अभिनंदन किया गया अभिनंदन कार्यक्रम में राज्यपाल श्री बैस नगर के शहीद वीर शहीद युगल किशोर वर्मा के प्रतिमा में श्रद्धासुमन अर्पित किया।

राज्यपाल के साथ छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल भी शामिल हुए।उक्त अवसर पर राज्यपाल श्री बैस ने कहा कि मैं आज वीर योद्धा शहीद युगल किशोर वर्मा जी के प्रतिमा में श्रद्धासुमन अर्पित कर धन्य हुआ ऐसे छत्तीसगढ़ महतारी के लाल से आज देश और प्रदेश सुरक्षित है मैं वीर शहीद को मै प्रणाम करता हु पलारी से मेरा पुराना गहरा रिश्ता है जब मैं सांसद हुआ करता था था तो दौरा कार्यक्रम के दौरान पलारी अवश्य रुकता था यह नगर मेरा परिवार जैसा है।

कार्यक्रम नगर पंचायत अध्यक्ष यशवर्धन वर्मा के नेतृत्व में किया गया इस अवसर पर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष घासीन बाई वर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष खिलेंद्र वर्मा, वरिष्ठ नागरिकगण योगेश चन्द्राकर,विपिन बिहारी वर्मा, नंद वर्मा, दूर्गा महेश्वर,ओमप्रकाश चंद्रवंसी, तेजराम वर्मा, सेवक वर्मा, सोनू निर्मलकर, महेंद्र साहू पवन वर्मा, धीरज मिश्रा ,इंद्रदेव वर्मा ,अमित वर्मा ,संकेत वर्मा, मनोज वर्मा,लव अग्रवाल ,ताजेन्द्र कन्नौजे,रमेश धीवर,पवन बघेल, राजेन्द्र साहू ,संतोषी मानिकपुरी, निरमा रजक, मुकेश साहू, पप्पू साहू, डायमंड साहू ,लोकेश कन्नौजे ,राहुल चन्द्राकर, सहित आम नागरिकगण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button