छत्तीसगढ़

ट्रेनी आईपीएस अफ़सर ने पत्रकार को कहा तमाचा मार दूंगा, रामायण महोत्सव में बवाल, फिर मांगी माफी, ट्रेनी आईपीएस हटाए गए ड्यूटी से


रायगढ़ के रामायण महोत्सव का शांत वातावरण उस वक्त गरमा गया जब एक ट्रेनी IPS ने पत्रकारों से जमकर बदसलूकी कर दी। कार्यक्रम की कवरेज कर रहे पत्रकारों से अफसर भिड़ गया और तमाचा मारने, देख लेने, बताता हूं जैसी बातें कहकर धमकियां देने लगा। इस बात का विरोध करने पर पत्रकारों से बदसलूकी की। भड़के पत्रकारों को संभालने दूसरे पुलिस अफसर उनकी तरफ भागे। सभी को रोका गया। शांत कराने का प्रयास किया।



राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के आयोजन में ट्रेनी अधिकारी की वजह से बवाल खड़ा हो गया। बताया गया कि ट्रेनी IPS का नाम उदित पुष्कर है। रायगढ़ जिला प्रशासन ने इसकी ड्यृूटी रामायण महोत्सव की व्यवस्था देखने लगाई थी।

कार्यक्रम की समाचार बनाने गए रायपुर के पत्रकार वैभव पांडेय मीडिया गैलेरी में खड़े थे, वहां पहुंचे उदित ने गलत अंदाज में हटने को कह दिया। पत्रकार वैभव ने बताया कि यहां कवरेज के लिए आए हैं, पास जारी किया गया है। इसके बाद अफसर तमाचा मारने की बात कह दी। इस पर सभी पत्रकार भड़क गए।

घटना का वीडियाे सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। अफरा तफरी का माहौल देख प्रशासनिक अफसरों ने मोर्चा संभाला। कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा ने ट्रेनी IPS को ड्यूटी से हटा दिया। मामला रेंज के IG तक पहुंचा। इसके बाद अफसरों ने उदित पुष्कर को फटकार लगाई। देर रात तक तनाव के हालात रहे। इसके बाद उदित को अफसरों ने तलब किया और वहां पत्रकार वैभव भी पहुंचे एसपी और IG के सामने, उदित ने माफी मांगते हुए कहा सॉरी गलती हो गई आगे ध्यान रखूंगा। इसके बाद पत्रकार कार्यक्रम की कवरेज के लिए लौटे।



Related Articles

Back to top button