
ताजमहल प्यार की निशानी है, तो हिंदुस्तान तेरे बाप की कहानी है,
या खुदा तेरी अदालत में मेरी एक जमानत रखना… मै रहूं या ना रहूं, मेरे हिंदुस्तान को सलामत रखना
यें है भुज के खून खौला देने वाले जबरदस्त डायलॉग्स
बॉलीवुड स्टार अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा की आने वाली फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म का ट्रेलर जबरदस्त एक्शन सीन से शुरू होता है और लास्ट तक पलक झपकने का मन ही नहीं करता. फिल्म के डायलॉग ऐसे हैं कि ये आपको रगो में खून को और तेजी से बहाना शुरू कर देंगे. एक बार फिर से अजय देवगन सैनिक की भूमिका में फैंस को खुश करते दिखाई दे रहे हैं तो वहीं संजय दत्त का ये किरदार भी सभी को खासा इंप्रेस करने वाला है.
ये फिल्म इंडिया-पाकिस्तान के बीच हुए 1971 वॉर के पीरियड पर बेस्ड है. जब पाकिस्तान से हो रही भारी बमबारी की वजह से भुज का एयर स्ट्रिप बर्बाद हो गया था. भारत की जल, थल, वायु सेना ने भुज की 300 महिलाओं की मदद से उस स्ट्रिप को वक़्त रहते ठीक किया था. यानी फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया भारतीय वायुसेना के एक जांबांज अधिकारी विजय कार्णिक की कहानी कहती है. वह पाकिस्तान हमले के समय भुज हवाई अड्डे के प्रभारी थे और फिल्म में ये दिखाया जाएगा कि कैसे उन्होंने हमले के बाद पास के गांव माधापार की 300 महिलाओं की मदद से एक पूरे एयरबेस को फिर से खड़ा कर दिया. ये फ़िल्म उसी घटना पर बेस्ड है.
आपको बता दें कि यह फिल्म 13 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म के ट्रेलर को आउट हुए अभी कुछ ही समय हुआ है और कुछ ही देर में इसने धमाल मचा दिया है. ट्रेलर में अजय देवगन की दमदार आवाज सुनने को मिल रही है.
अजय देवगन ने जिस तरह से डायलॉग बोला है, वह फैन्स को काफी पसंद आ रहा है. ट्रेलर में नोरा फतेही, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा और अजय देवगन दिखाई दे रहे हैं. ये चारों ही अपने-अपने कैरेक्टर में जबरदस्त लग रहे हैं. फिल्म का टीजर देख कर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म सुपरहिट होने वाली हो. फैन्स ने ट्रेलर पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी है.





