inh24क्राइमछत्तीसगढ़

रायपुर के सड़कों में करीबन 49000 रूपये की लूट

रायपुर। राजधानी रायपुर से सटे खरोरा थाना क्षेत्र में बुजुर्ग के साथ दिन दिहाड़े लूट का मामला सामने आया है. जिसकी शिकायत बुजुर्ग ने खरोरा थाने में की है. बुजुर्ग ने पुलिस को बताया कि वे घरेलू काम के लिए पैस निकालने जिला सहकारी बैक खरोरा गया था. उन्होंने खाते से करीबन 49000 रूपये निकाल कर पैसे एवं पासबुक को गमछा मे लपेट कर पैदल घर जा रहा था, तभी तिगडा चौक के पास पहुंचा था तो एक अज्ञात व्यक्ती हाथ मे रखे पैसा को बल पुर्वक छिनकर वहां से पचरी रोड तरफ भाग निकला. लूट की खबर फैलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया. बुजुर्ग की शिकायत पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है. और आरोपी के खिलाफ 356-IPC, 379-IPC के तहत केस दर्ज किया है.

Related Articles

Back to top button