छत्तीसगढ़

महाकाल ने आज दिए पुत्र गणेश के रूप में दिव्य दर्शन, देखिए महाकालेश्वर का लाइव स्वरूप

श्री महाकालेश्वर मंदिर में भाद्रपद, कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि बुधवार को 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। सबसे पहले भगवान महाकाल का जल से अभिषेक किया गया।

इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया। आज बाबा महाकाल का गणेश रुपी दिव्य श्रृंगार हुआ। उनके मस्तक पर त्रिपुंड, त्रिशूल और चंद्र अर्पित कर दिव्य श्रृंगार किया गया। वहीं ड्राई फ्रूट से गणपति जी की सूंड बनाई गई। जिससे बाबा महाकाल बेहद आकर्षक लग रहे थे।

आज हर दिन की तरह बाबा महाकाल को भस्म चढ़ाई गई। भगवान महाकाल ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण की। फल और मिष्ठान का भोग लगाया।

बुधवार सुबह भस्म आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। लोगों ने नंदी महाराज का दर्शन कर उनके कान के समीप जाकर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान श्रद्धालु बाबा महाकाल की जयकारे भी लगा रहे थे। पूरा मंदिर बाबा की जयकारे से गुंजायमान हो रहा था।

Related Articles

Back to top button