एक्ट्रेस नोरा फ़तेहि को मारे जब तड़ातड़ थप्पड़, हुई जमकर हाथापाई

एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) और एक्टर आयुष्मान खुराना और जयदीप अहलावत फिल्म ‘एक्शन हीरो’ (Action Hero) के प्रमोशन्स के लिए कपिल के शो (The Kapil Sharma Show) में आये थे। बातचीत के दौरान, ‘एक्शन’ की बात करते हुए कपिल शर्मा ने अपने मेहमानों से पूछा कि क्या उनकी कभी सेट पर किसी से लड़ाई हुई है, इस सवाल का सबसे चौंकाने वाला जवाब नोरा फतेही ने दिया था।
नोरा फतेही ने बताया कि उनके एक को-स्टार ने उन्हें कई थप्पड़ मारे और फिर दोनों के बीच जबरदस्त हाथापाई हो गई थी। दरअसल एक फिल्म की सेट पर हुई लड़ाई के बारे में नोरा फतेही ने बताया कि जब वो अपनी डेब्यू फिल्म की शूटिंग कर रही थीं, तब फिल्म में उनके को-एक्टर (Co-Actor) ने नोरा फतेही के साथ हाथापाई की थी। नोरा फतेही ने बताया था कि उनके मेल को-स्टार ने उनके साथ बदतमीजी की जो नोरा फतेही को बर्दाश्त नहीं हुई और उन्होंने एक्टर को थप्पड़ मार दिया था।
हैरानी वाली बात यह है कि नोरा फतेही के थप्पड़ मारने पर उस एक्टर ने नोरा फतेही को ही पलटकर थप्पड़ मार दिया। एक्ट्रेस नोरा फतेही के इस किस्से को सुनकर कपिल के शो (The Kapil Sharma Show) में बैठे सभी लोगों के होश उड़ गए। बात यही पर ख़तम नहीं हुई थी एक्ट्रेस नोरा फतेही ने आगे बताया कि फिर जब उन्हें उस एक्टर से थप्पड़ पड़ा तो उन्हें और गुस्सा आ गया और एक्ट्रेस ने फिर उस एक्टर को थप्पड़ मार दिया।
वहीं एक्टर का गुस्सा भी सातवें आसमान पर था और उसने एक्ट्रेस नोरा फतेही को एक और थप्पड़ मार दिया और फिर दोनों के बीच लड़ाई इतनी बढ़ गई कि बात बाल खींचने और हाथापाई तक पहुंच गई। एक्ट्रेस नोरा फतेही ने आगे बताया कि इस लड़ाई को खत्म करने के लिए फिल्म के डायरेक्टर को बीच में आना पड़ा।



