छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में दिसंबर के माह में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना… |


रायपुर। छत्तीसगढ़ से दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी के बाद अक्टूबर माह से ही प्रदेश में हल्की ठंड की शुरुआत हो चुकी है। वहीं आगे दिसंबर के माह में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।

read more- बलौदाबाजार – अपने पिया का इंतजार करती रही नई नवेली दुल्हन, उधर नवेली पत्नी को छोड़ दूल्हा जा पहुंचा प्रेमिका के पास

मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों तक यानि 27 और 28 नवंबर को प्रदेश के एक दो जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस बीच तापमान में खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।

वहीं प्रदेश में सबसे कम तापमान में अंबिकापुर में 9.8 डिग्री दर्ज किया गया हैं। रायपुर में 18.1 बिलासपुर में 15.6, जगदलपुर में 17.4 डिग्री. दुर्ग में 16 डिग्री तापमान दर्ज किया गया हैं।



Related Articles

Back to top button