छत्तीसगढ़

कोरोना वायरस को रोकने के लिए, युवा आगे बढ़कर सकारात्मक भूमिका निभाएं

रायपुर वैष्विक महामारी के इस दौर में युवाओं को समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए आगे आना चाहिए। राज्य में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए आम जनता विषेष कर युवा ,स्वयं सेवी संस्थाएं और शासन मिलकर काम करेंगे तो इस पर नियंत्रण कर सकते हैं। युवाओं को स्वयं जागरूक रहना है कोरोना से बचने के लिए और अपने परिवार को ,मित्रों को भी इसके तरीके बताना है।

READ ALSO – छत्तीसगढ़ – लॉकडाउन में दुर्ग का नजारा सभी सड़कें है खाली, देखें तस्वीरें

सभी को कोरोना अनुकूल व्यवहार जैसे मास्क लगाना,भीड़ वाली जगहों में नही जाना,साबुन पानी या सेनेटाइजर से हाथ धोना आदि बार- बार बताना होगा। साथ ही युवाओं को अपने माता पिता और दूसरे बुजुर्गों केा वैक्सीन का महत्व भी बताना होगा तथा वैक्सीन से जुड़ी भ्रांतियों को लेकर भी सही जानकारी देनी होगी और अपुष्ट जानकारी साझा करने से बचना चाहिए। सही जानकारी राज्य षासन, स्वास्थ्य विभाग या भारत सरकार की अधिकृत वेबसाइट,विष्व स्वास्थ्य संगठन आदि की वेबसाइट आदि से लेकर ही सोषल मीडिया में साझा करना चाहिए।

READ ALSO – छत्तीसगढ़ – शासकीय कार्य में लम्बे समय से जानबूझकर अनुपस्थित रहने पर, CEO ने किया तत्काल निलंबित

बता दें कि आम लोगों में यह प्रचारित करना होगा कि वैक्सीन लगाने के बाद भी मास्क लगाना और दूसरी सावधानियां जरूरी हैं क्योंकि वैक्सीन की दोनो डोज लगने के बाद भी 70-80 प्रतिषत सुरक्षा ही मिलती है। नए निर्देष के बाद वैक्सीन की पहली डोज के 4से 8 सप्ताह के बाद दूसरी ड्रोज लगाई जा रही है दूसरी डोज के 15 दिन बाद शरीर में एंटीबाडी बनती है, यही एंटीबाडी शरीर को सुरक्षा देती है , तब तक और उसके बाद भी संक्रमण से बचने के लिए कोविड अनुकूल व्यवहार करना जरूरी है, यह प्रचारित किया जाना होगा।

Related Articles

Back to top button