छत्तीसगढ़
गरियाबंद में शराब दुकाने खुलने का टाइम बदला, जानिए क्या है नया समय
प्रतीक मिश्रा गरियाबंद – अब गरियाबंद जिले में शराब की दुकाने सुबह 8:30 से लेकर रात को 9:00 बजे तक खुले रहेंगे। जिला प्रशासन ने इसके लिए आदेश जारी करते हुए निर्देशित कर दिया है। बता दें कि पूर्व में जारी नोवेल कोरोना वायरस की वजह से लॉक डाउन में पूर्व निर्धारित समय सुबह 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक तय किया गया था। आदेश को बदलते हुए कलेक्टर डेहरे ने नया आदेश जारी किया है। देखिए आदेश –





