छत्तीसगढ़
आगजनी की घटना में दम घुटने से बैंक के कर्मचारी सहित तीन लोगों की मौत

CG BREAKING : कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर चैराहे पर कमर्शियल कंपलेक्स में दोपहर को हुई आगजनी की घटना में काफी नुकसान हो गया। मिली जानकारी के अनुसार यहां पर संचालित राष्ट्रीयकृत बैंक के कर्मचारी सहित तीन लोगों की दम घुटने से आखिरकार मौत हो गई। ये लोग काफी समय तक धुएं के संपर्क में रहे और इसके चलते इनकी हालत बिगड़ गई।
read also- CG NEWS: सीएम बघेल का बड़ा ऐलान, मितान योजना सभी 44 नगर पालिकाओं में होगी लागू…
दमकलकर्मियों ने जैसे-तैसे पीड़ित बैंक कर्मी पीड़ित रश्मि सिंह, निवासी चिरमिरी और ग्राम कौरुमौहा निवासी शत्रुघ्न धीरहे के अलावा एक और व्यक्ति को यहां से रेस्क्यु किया गया। आनन-फानन में एंबुलेंस से इन्हें कोरबा के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। आगजनी की इस घटना में इलाके की कई दुकानें चपेट में आए हैं।




