
Scooty Girl Ka Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है, जहां हजारों की संख्या में वीडियो रोजाना अपलोड होते हैं. मगर कुछ ही वीडियो में वो माद्दा होता है कि लोगों को खुलकर हंसा दे. जैसे ही इस तरह का फनी वीडियो आता है लाखों व्यूज बटोर लेता है. फनी वीडियो से ही जुड़ा एक वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर लोगों क ध्यान खींच रहा है. यह तीन लड़कियों से जुड़ा है, जो दोस्त हैं और स्कूटी पर सवार हैं. मगर तीनों मंजिल तक पहुंचने से पहले नाले में पहुंच जाती है. फ्रेम में कैद हुआ ये नजारा खूब हंसाएगा.
नाले में गिर पड़ी लड़कियां
वायरल हो रहे इस वीडियो देखकर मालूम होता है कि तीन लड़कियां स्कूल जाने के लिए स्कूटी पर सवार हो गईं. उनमें एक लड़की स्कूटी चलाती है जबकि दो उसके पीछे बैठी हैं. स्कूटी रेस देते ही आगे बढ़ गई. मगर तभी ऐसा कुछ हुआ कि तीनों मंजिल की बजाय सीधे नाले में जा गिरीं. दरअसल रेस देने के बाद स्कूटी आगे तो बढ़ गई कि तभी लड़की का बैलेंस बिगड़ा और उसने ज्यादा रेस दे डाली. इससे एकाएक स्कूटी की रफ्तार बढ़ गई. लड़की स्कूटी रोकने की पूरी कोशिश करती है मगर ये रुकी नहीं. स्कूटी की रफ्तार बढ़ने के बाद लड़की का पूरी तरह बैलेंस बिगड़ गया. इससे तीनों स्कूल गर्ल स्कूटी सहित नाले में जा गिरीं. https://x.com/PalsSkit/status/1791474374635303349?t=XiL63eIFLOD-sqCCS6zqNA&s=08




