छत्तीसगढ़

इस बार जल्दी आ जाएंगे बोर्ड रिजल्ट, नए सत्र में होंगे कुछ बदलाव, जानें किस माह आयेंगे परिणाम

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की 10वीं और 12वीं का परिणाम संभवत इस बार अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जारी होने वाली है। क्योंकि नए सत्र से माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जानी है। इसको देखते हुए अधिकारियों ने मई माह के बजाय अप्रैल में जारी करने के लिए अपनी तैयारी तेज कर दी है।

अधिकारियों के मुताबिक इस बार मूल्यांकनकर्ता शिक्षकों की संख्या भी बढ़ाने की तैयारी की जा रही है, ताकि रिजल्ट जारी करने में किसी तरह के दिक्कत न आए। गौरतलब है कि अभी 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा जारी है। दोनों कक्षाओं के आधे विषय के पेपर भी हो गए है।

Related Articles

Back to top button