छत्तीसगढ़
ऑक्सीजन सिलेंडर के औद्योगिक उपयोग पर लगा प्रतिबंध, सरकार ने जारी किया आदेश…

रायपुर राज्य में कोरोना संक्रमितों के उपचार के लिए ऑक्सीजन की जरूरत को देखते हुए प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग विभाग ने औद्योगिक प्रयोजन के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर के उपयोग पर 22 अप्रैल से प्रतिबंध लगा दिया है.
READ ALSO – कक्षा 12वीं की परीक्षा छत्तीसगढ़ में स्थगित, शिक्षा मंत्री प्रेमसाय ने की घोषणा
आप को बता दें कि इसके पहले राज्य सरकार ने कोरोना की स्थिति को देखते हुए 22 अप्रैल तक ऑक्सीजन की औद्योगिक आपूर्ति को रोककर मेडिकल ऑक्सीजन में परिवर्तित किए जाने का आदेश जारी किया गया था, जिसमें अब आगे बढ़ोतरी की गई है. जाहिर है कि कोरोना की स्थिति में सुधार होने की बजाए ओर बिगड़ती जी रही है, ऐसी स्थिति में सरकार ने जरूरतमंद मरीजों को ऑक्सीजन की आपूर्ति बहाल रहे इसके लिए यह कदम उठाया है.





