रायपुर मे भव्य मुशायरे का आयोजन कल, बड़ी हस्तियां करेंगी शिरकत

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपनी तरह का पहला मुशायरे का आयोजन कल दोपहर 3:00 बजे होने जा रहा है यह आयोजन एडेन इंटरटेनमेंट द्वारा किया जाएगा जिसमें www.wordpress-838525-2889080.cloudwaysapps.com ऑफिशियल डिजिटल पार्टनर के रूप में होगा। बता दें कि इस रविवार दिनांक 31/01/2021 को दोपहर 03:00 बजे रायपुर के शहीद स्मारक भवन में राज्य स्तरीय मुशायरा एवं युवा कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है।

इस आयोजन में अतिथि के रूप में प्रदेश की बड़ी हस्तियां भी शामिल होंगी जिनमें अमरजीत भगत जी (केबिनेट मंत्री,संस्कृति विभाग)
एजाज ढेबर जी (महापौर रायपुर),आदित्य भगत जी (महासचिव NSUI), सुबोध हरितवाल जी (प्रदेश महासचिव एवं प्रवक्ता, छ. ग. युवा कांग्रेस) शामिल होंगे।
गौरतलब है कि साहित्य वो अदब की नामवर हस्तियां जावेद नदीम जी , इसराइल बेग शाद जी एवं आशीष सिंघानिया जी अदबी मेहमान के तौर पर शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में युवा शायरों द्वारा अपने कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी जिनमे क्रमशः शिज्जू शकूर , अनु चक्रवर्ती , नदीम मेमन , राज तिवारी, सना तमकीन , इरफ़ान खान (निज़ामत) सैय्यद आमना , और अक्षय शर्मा शिरकत करेंगे।
इस कार्यक्रम के सभी आयोजक युवा वर्ग के हैं और पूरी निष्ठा और जोश के साथ इस कार्यक्रम का आयोजन किया है,जिनमें वैभव गौराहा, आलोक शर्मा, योगिता साहू,आदर्श शर्मा, सरफ़राज़,अज्जू हैं।




