छत्तीसगढ़

गणेश विसर्जन के दौरान लहराई तलवार, आक्रोशित ग्रामीण पिथौरा बागबहरा मार्ग को किया अवरूद्ध तेंदुकोना थाना मे डटे सैकड़ो ग्रामीण

रमेश सिन्हा पिथौरा। महासमुंद जिले के तेंदुकोना थाना क्षेत्र के ग्राम शिकारिपाली गांव में गणेश विसर्जन के दौरान खुलेआम एक ही परिवार के लोगो के द्वारा तलवार व हॉकी स्टिक निकाल कर ग्राम शिकारिपाली के विसर्जन कर रहे लोगो को खुले आम तलवार लहरा कर मारने की धमकी दी रही थी । गांव में तनाव का माहौल था । तलवार को देख लोगो में भय की स्तिथि निर्मित होकर अफरा तफरी मच गई । दरसल मामला ग्राम शिकारिपाली में ग्राम प्रमुख के बनने को लेकर बघेल परिवार व गांव वालों के बीच आपसी विवाद था । ग्राम शिकारिपाली के आक्रोशित भीड़ ने तलवार लहराने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही को लेकर तेंदुकोना थाना के सामने मार्ग को बंद कर दिया है । सड़को पर ग्रामीण बैठे हुए है । और तलवार लहराने वाले लोगो की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े है,,

पुलिस अधीक्षक महासमुन्द _ दिव्यांग पटेल_ शिकारी पाली गांव के लोग गणेश विसर्जन कर रहे थे ,,गांव के बघेल परिवार के कुछ लोग तलवार लहरा रहे थे ,,,
शिकारी पाली गांव के लोग पिथौरा बागबहरा मार्ग को बंद कर बैठे है,, ग्रामीणो की शिकायत पर तलवार लहराने वाले व्यक्ती के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर लि गई है , हमारी टीम ग्रामीणो को समझाईस दे रहे है,,, स्थिती पर काबू है ,,

Related Articles

Back to top button