CM चेहरा बदलने का कोई सवाल ही नहीं, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव पर बोले टीएस सिंहदेव…

CG NEWS: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली के एआईसीसी कार्यालय में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति पर छत्तीसगढ़ के नेताओं के साथ बैठक की है। यह बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में हो रही है।
VIDEO | “We are getting very positive reports from surveys and media reports. Whatever we have done, we will fight on that. There is no question of changing the CM face,” says Chhattisgarh Health Minister TS Singh Deo on meeting with Congress president Mallikarjun Kharge and… pic.twitter.com/NvUhxVN4fD
— Press Trust of India (@PTI_News) June 28, 2023
इसमें राहुल गांधी, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और मंत्री टीएस सिंहदेव समेत छत्तीसगढ़ के सभी नेता मौजूद हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात पर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने कहा कि, सर्वेक्षणों और मीडिया रिपोर्टों से हमें बहुत सकारात्मक रिपोर्ट मिल रही है।
READ MORE- CG NEWS: आकाशीय बिजली गिरने से 5 पुलिसकर्मी घायल, मचा हडक़ंप
हमने जो भी किया है, हम उस पर छत्तीसगढ़ विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। सीएम चेहरा बदलने का कोई सवाल ही नहीं है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पार्टी नेता राहुल गांधी ने आज विधानसभा चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा की।




