छत्तीसगढ़
युवक ने पेड़ में फांसी लगाकर दी जान कारण अज्ञात |

गरियाबंद:- जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में एक युवक की लाश पेड़ से लटका हुआ मिला। युवक ने बोरिद मोड़ नहर में पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली । सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। अभी तक आत्महत्या का कारण पता नही चला सका है। मृतक का नाम शारदा साहू है जो लाभांडी नया रायपुर का रहने वाला है। मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है। फिल्हाल पुलिस जांच में जुट गई है।
read also – सरायपाली पुलिस ने गांजा की तस्करी कर रहे तीन गांजा तस्करों को 5 किलो गांजा के साथ किया गिरफ्तार




