छत्तीसगढ़

राहुल गांधी के अडानी वाले बयान पर बृजमोहन का पलटवार, कहा पंजे का बटन दबाओगे तो होंगे घोटाले


टीवी एक्ट्रेस शमा सिकंदर को अपने फैंस का दिल जीतना अच्छी तरह से आता है. एक्ट्रेस आए दिन अपने ग्लैमरस अवतार से सुर्खियां बटोरती रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से हॉट तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनका स्टनिंग अवतार नजर आ रहा है. शमा ने व्हाइट कलर की बिकनी पहनी है और खुली जुल्फों के साथ सेक्सी पोज दे रही हैं.

एक्ट्रेस की हॉटनेस ने सोशल मीडिया का पारा बढ़ा दिया है. यूजर्स उनकी हॉटनेस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.एक यूजर ने लिखा, आप कश्मीर की कली लग रही हो, दूसरी ने लिखा – कहीं नजर न लग जाए. एक्ट्रेस की पोस्ट पर इस तरह के कमेंट्स लगातार आ रहे हैं.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी छत्तीसगढ़ दौरे हैं और जनसभा को संबोधित करते हुए जनता से कई वादे भी किये। राहुल गांधी की दो घोषणाओं पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि, राहुल जी को यह मालूम है कि अब उनकी सरकार नहीं आने वाली है इसलिए टका सेर भाजा टका सेर खाझा वाली कहावत उन पर चरितार्थ हो रही है।

Read Also– शतक के पास पहुंचा प्याज के दाम, त्योहारी सीजन में प्याज ने रुलाया

आयुष्मान कार्ड का जिक्र करते हुए पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, आयुष्मान कार्ड का फायदा आज अस्पतालों में नहीं मिल रहा है। अस्पतालों में कार्ड से पेमेंट नहीं हो रहा है, हजारों और लाखों लोग घूम रहे हैं लेकिन आयुष्मान कार्ड में इलाज नहीं हो पा रहा है। खूबचंद बघेल योजना के अंतर्गत आज सरकार के पास में 10 हजार से ज्यादा आवेदन पेंडिंग पड़े हैं। अस्पतालों को इलाज के लिए पैसे चाहिए लेकिन पैसे नहीं मिल पा रहे हैं. कांग्रेस खाली बड़ी-बड़ी बात करती है और काम कुछ नहीं करती है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कमल का बटन दबाओगे तो अडानी को जायगा वाले बयान पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि, पंजे का बटन दबाओगे तो शराब घोटाला होगा… कोयला घोटाला होगा… डीएलएफ घोटाला होगा… कैंपा घोटाला… पीएससी घोटाला होगा। कांग्रेस का बटन दबाने से रायपुर की सड़कों पर गड्ढे होंगे और लोगों की डेंगू मलेरिया से मौतें होंगी।

Read Also – छत्तीसगढ़ में लगा आला नेताओं का जमघट, पीएम मोदी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, जेपी नड्डा सहित कई दिग्गज करेगें चुनाव प्रचार

गरीबों को आवास मिलना बंद हो जाएगा। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने पुछा कि, कांग्रेस सरकार के जो दो आईएएस जेल में हैं और जिन दो विधायकों पर केस दर्ज है उसके बारे में राहुल गांधी जी का क्या कहना है। राहुल गांधी जी आते हैं और खाली बड़ी- बड़ी बात करके चले जाते हैं।

नया रायपुर के कोटाई गांव में जाकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खेत में जाकर धान काटने पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने तंज कसते कहा कि, राहुल गांधी के दादा-दादी, नाना-नानी और उनके मम्मी-पापा ने कभी खेती में काम किया है क्या… राहुल जी के परिवार को खेती के बारे में मालूम क्या है… भिंडी कहां लगती है, अदरक कहां लगता है और मिर्च कहां लगती है राहुल जी को पता है क्या। राहुल जी को तो यह मालूम है कि, एक तरफ आलू डालो दूसरी तरफ वह सोना बन जाएगा। तंज कसते हुए उन्होंने आगे पूछा कि, छत्तीसगढ़ के टमाटर के खेत से कैचअप लगाने की फैक्ट्री बन गई है क्या। राहुल जी को कुछ मालूम है नहीं अब वो 48 की उम्र में क्या खेती सीखेंगे, वो सोने-चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए थे और अभी तक उन्हीं सपनों में जी रहे हैं।



Related Articles

Back to top button