मुख्यमंत्री को हटाये जाने की बात से आहत कार्यकर्ता ने पार्टी अध्यक्ष को लिख डाला ख़ून खत, कहा अगर CM को पद से हटायेंगे तो कार्यालय के सामने कर लूंगा खुदकुशी

लखनऊ। एक कार्यकर्ता ने योगी के मुख्यमंत्री पद से हटाने की सुगबुगाहट से आहत होकर खून से पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को चिट्ठी लिखी है.उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में योगी आदित्यनाथ समर्थक भारतीय का कहना है कि यदि CM योगी को हटाया गया तो वह लखनऊ स्थित बीजेपी ऑफिस के सामने खुदकुशी कर लेगा. सोनू ठाकुर नाम के बीजेपी कार्यकर्ता ने अपनी चिट्ठी में यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश स्तरीय कुछ नेता योगी आदित्यनाथ को हटाना चाहते हैं और ऐसा नहीं होना चाहिए. मेरे आत्महत्या की जिम्मेदारी ऐसे नेताओं पर होगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समर्थक यह वही पार्टी का कार्यकर्ता है जो अपने को बूथ स्तरीय कार्यकर्ता बताता है. वह सीएम योगी के कार्यों से बहुत ज्यादा खुश है और उसका मानना है कि प्रदेश स्तर के कुछ नेता उनके खिलाफ षड्यंत्र कर रहे हैं और उनको मुख्यमंत्री के पद से हटवाना चाहते हैं. यह जानकारी बहुत आहत करने वाली है इसलिए सोनू ठाकुर ने अपने खून से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिख कर भेजा है कि योगी आदित्यनाथ को न हटाया जाए.
कार्यकर्ता सोनू ठाकुर ने अपनी चिट्ठी में लिखा, ‘मैं बूथ स्तर का कार्यकर्ता हूं और मुख्यमंत्री योगी जी लगातार प्रदेश के हर जिले में जाकर कोरोना महामारी में गरीब जनता के जीवन की रक्षा कर रहे हैं और गुंडा, माफिया व भ्रष्टाचारियों के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन ले रहे हैं. मैं उनसे खुश हूं.’ चिट्ठी में आगे लिखा, ‘हां, आज मुझे सुनने में आया है कि उनको मुख्यमंत्री पद से हटा दिया जाएगा. बीजेपी के प्रदेश स्तर के कुछ नेता हैं जो उनको मुख्यमंत्री पद से हटाना चाहते हैं. लगातार अंदर ही अंदर विरोध कर रहे हैं. इसलिए आज मैंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपने खून से लेटर लिखा और मांग की कि उनको पद से ना हटाया जाए. अब बता दूं कि राष्ट्रीय अध्यक्ष हमारे बातों का विचार करें, अगर मुख्यमंत्री योगी जी को उनके पद से हटाया जाता है तो मैं बीजेपी कार्यालय लखनऊ में जाकरआत्महत्या कर लूंगा. जिसके जिम्मेदार बीजेपी के प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता होंगे. यह बात बिल्कुल कंफर्म है और अगर उनको हटाया गया तो आत्महत्या जरूर कर लूंगा।




