चोर घुसा घर मे चोरी करने, अकेली महिला को देख डोली नियत और कर दिया बलात्कार, आरोपी गिरफ्त में आया फिर ऐसे
गाजीपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ चोरी की नियत से घर में घुसे चोर ने अकेली सोती महिला को देख उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। घटना गाजीपुर के खानपुर थाने की है। चोर ने महिला को डरा धमकाकर बलात्कार की घटना को अंजाम दिया।
गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमप्रकाश सिंह ने मीडिया को बताया कि घटना 19 मार्च की रात है। चोर चोरी के इरादे से एक घर में घुसा था, लेकिन घर में सो रही महिला के साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। इस मामले की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मुखबिर की सूचनाओं के बेस पर मामले का खुलासा किया।
पुलिस ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाली आरोपी का नाम अनिल यादव है जो खानपुर का ही निवासी है। उसने पुलिस पूछताछ में अपने गुनाह को कबूल किया। उसने बताया की वो चोरी की मंशा से घर में दाखिल हुआ था, लेकिन अकेली महिला को देखकर उसने उसे जान से मरने की धमकी देती हुए उसके साथ दुष्कर्म किया और वहां से फरार हो गया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. सिंह ने अभियुक्त के पास से घटना में प्रयोग किया गया सरिया, उसका मोबाइल और कपड़ा बरामद कर लिया है। साथ ही अभियुक्त को जेल भेज दिया है। एसपी गाजीपुर ने इस घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 10 हजार रुपये नकद पुरस्कार भी दिया।




