छत्तीसगढ़

मोहन मरकाम के चार साल की उपलब्धियों को लेकर प्रदेश संगठन करने करने जा रही कई आयोजन


रायपुर। प्रदेश में सत्ता आने और तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री बनने के बाद मरकाम को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। कांग्रेस केंद्रीय संगठन ने आदिवासी वर्ग से प्रदेश अध्यक्ष चुनने का फैसला किया था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में मोहन मरकाम के कार्यकाल का चार साल पूरा हो गया है। उस समय दिवंगत मनोज मंडावी और अमरजीत भगत जैसे आदिवासी नेता प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में शामिल थे, लेकिन राहुल गांधी ने मोहन मरकाम को अपनी पहली पसंद बनाया।

read also- तेज रफ्तार ट्रेलर से बचने के फेर में सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर से जा टकराई बाइक, युवक की मौत

अब मरकाम के चार साल की उपलब्धियों को लेकर प्रदेश संगठन कई आयोजन करने जा रहा है। मरकाम के कार्यकाल में विधानसभा के चार उपचुनाव, नगर निगम और जिला पंचायत के चुनाव हुए, जिसमें कांग्रेस को जीत मिली। 29 जून को अस्पताल और गोठान में सफाई, पौधा वितरण, अस्पताल और वृद्ध आश्रम में फल वितरण और रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।



Related Articles

Back to top button