छत्तीसगढ़

रायपुर के इस इलाके की घटना से फैली सनसनी, पुलिस के डर से किराया का पैसा वापस

आज कल पढ़ने या अन्य जॉब के सिलसिले में लोग गांवों से शहर आकर किराये में मकान लेते है जब किराएदारों को अन्य जगह मकान या रूम पसंद आ जाता हैं तो वो महीने के बीच मे बिना पैसा दिए ही चलता होना चाहते है ऐसे में जब एक घर में कोई अकेले महिला हो तब वहां पुलिस को ले जाकर जमा पैसे ले लेना उचित नहीं।

READ ALSO – कोरोना के मामलों में बड़ा उछाल, पिछले 24 घंटे में मिले करीब 40 हजार नए मरीज, 154 लोगो की मौत

मिली जानकारी के अनुसार इन दिनों बूढ़ापारा रायपुर के कुछ घरों में किराये में रह रहे लोगो द्वारा किया जा रहा है जहां मकान छोड़ते वक्त पुलिस के धौंस से पैसे वापस ले लिए जाते है। आप को बता दें कि लॉकडाउन के बाद अधिकांश परीक्षाएं अब ऑनलाइन ही हो रही है जिसके कारण लोग बीच मे ही रूम छोड़ के जाना चाहते है जब मकान मालिकों द्वारा आधे बीच मे पूरे महीने का किराया मांगा जाता हैं तब ये किसी भी पुलिस को लाकर जमा पैसा वापस लेने का हथकंडा अपना रहे है।

READ ALSO –मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने आए 86 श्रद्धालुओं में से 10 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव, मचा हंड़कंप

मकान मालिकों ने बताया कि जब स्टूडेंट्स किराये पर रूम लेने आते है तभी उन्हें रहने की शर्तों से अवगत कराकर पुलिस वेरिफिकेशन भी कराया जाता हैं जिससे पूरा विवरण वहां भी मौजूद रहे। बावजूद रूम खाली करने के समय मे इन दिनों पुलिस के सहारे किराए की रकम छोड़वाने अथवा प्रारंभ में जमा की राशि वापस लेने का नया नया पैतरा अपनाया जाता है। ऐसे में अब शहर के कुछ मकान मालिक जरूरत मंद लोगो को भी पुलिस के खौफ में मकान देने से डरने लगे है।

Related Articles

Back to top button