छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री ने बुरहानपुर जिले की कलेक्टर भव्या मित्तल को किया सम्मानित, जल जीवन मिशन के तहत संचालित हर घर नल से जल योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए किया गया सम्मानित


Burhanpur News: । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को विज्ञान भवन में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में मप्र के बुरहानपुर जिले की कलेक्टर भव्या मित्तल को सम्मानित किया। सिविल सर्विसेस डे पर भव्या मित्तल को यह सम्मान जिले में जल जीवन मिशन के तहत संचालित हर घर नल से जल योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए दिया गया। शुक्रवार को प्रधानमंत्री ने वहां के कलेक्टर को भी पुरस्कृत किया। उल्लेखनीय है कि जल जीवन मिशन के तहत देश में सबसे पहले हर घर नल से जल पहुंचाने वाला जिला भी बुरहानपुर ही बना था। इसके लिए राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने तत्कालीन कलेक्टर प्रवीण सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया था।

READ ALSO – नमाज के बाद सड़कों पर उतरकर हंगामा कर सकते लोग, प्रयागराज जैसे UP के कुछ इलाके संवेदनशील

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत देश के बारह जिलों को चिन्हित किया गया था। इन जिलों का केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के अधिकारियों ने निरीक्षण किया था। जिसमें बुरहानपुर को पहला स्थान दिया गया है। दूसरे स्थान पर तेलंगाना का कांजीपुरम जिला है। जिले में नल-जल योजनाओं के संचालन की जिम्मेदारी महिला स्व-सहायता समूहों को सौंपी गई है। यही समूह मासिक शुल्क भी वसूल करते हैं। जिससे महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी जिला आगे बढ़ रहा है।



Related Articles

Back to top button