छत्तीसगढ़

थाने को मिला तंबाकू मुक्त का सर्टिफिकेट, तंबाकू का सेवन करते हुए पाए जाने पर ठोक दिया जाता जुर्माना


कोरबा। एक ऐसा थाना है, जहां का स्टाफ भी तंबाकू से तौबा करता है। इस थाने में तंबाकू के सेवन पर न सिर्फ रोक लगी है बल्कि यहां तंबाकू सेवन पर जुर्माना भी लगाया गया है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं कोरबा जिला के थाना बालको नगर की। यहां एक साल पहले तंबाकू के सेवन करने वाले पर जुर्माना लगा दिया गया है। यहां काम करने वाले स्टाफ ही नहीं बल्कि थाने के 100 मीटर की दूरी वाले लोग भी तंबाकू का सेवन नहीं करते। यहां आने वाले आगंतुकों को भी किसी भी तरह के तंबाकू उत्पादों के सेवन न करने की हिदायत दी जाती है।यहां तंबाकू का सेवन करते हुए पाए जाने पर जुर्माना ठोक दिया जाता है।

read also- Trains Cancelled: रेलवे ने रद्द की 6 ट्रेने, घर से निकलने से पहले देख ले लिस्ट…

थाना में तंबाकू का सेवन न करने के लिए सूचना बाेर्ड लगाए गए हैं। बालको थाने के टीआई कहते हैं कि, “मैं स्वयं किसी भी तरह के तंबाकू पदार्थाें का सेवन नहीं करता हूं। इससे कई तरह के बीमारियों का खतरा रहता है। थाना में पदस्थ अधिकारियाें- कर्मचारियाें में भी तंबाकू खाने की वालों की आदत बदल रही है। थाने में मुश्किल से ही कोई तंबाकू या इसके उत्पादों का सेवन करता है। तंबाकू मुक्त क्षेत्र होने के कारण जुर्माने का भी प्रावधान है। “



Related Articles

Back to top button