छत्तीसगढ़

नगर पालिका अध्यक्ष संतुलाल सोनकर के घर पुलिस ने दी दबिश, बगैर नाली निर्माण के 13 लाख का भुगतान मामला, अब तक है फरार

मुंगेली. नाली घोटाले मामले में फरारी काट रहे नगर पालिका अध्यक्ष संतुलाल सोनकर के घर पुलिस ने सोमवार सुबह दबिश दी। एसडीओपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम सोनकर की पतासाजी में जुटी हुई है।

Read also – जानें क्या हैं रुद्राक्ष और कैसे बनता? जानें रुद्राक्ष के बारें में पूरी जानकारी

आप को बता दें कि मुंगेली नगरपालिका क्षेत्र के परमहंस वार्ड में बगैर नाली निर्माण के 13 लाख का भुगतान का मामला सामने आया था। मुंगेली कलेक्टर के आदेश पर एसडीएम मुंगेली ने त्वरित जांच कर कार्रवाई की गई, जिसमें नगरपालिका अध्यक्ष व तत्कालीन सीएमओ सहित 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया।

वहीं विभागीय मंत्री की अनुशंसा पर सम्बंधित सीएमओ व सभी दोषी कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। मामला दर्ज होते ही सभी आरोपी भूमिगत हो गए हैं, जिन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार पतासाजी कर रही है।

Related Articles

Back to top button