छत्तीसगढ़
नक्सलियों ने बीजापुर में फूंका टावर, इस दिन किया भारत बंद का आह्वान… |

बीजापुर: नक्सलियों ने फिर उत्पात मचाया है। यहां बीजापुर जिले में नक्सलियों ने मोबाइल टावर को आग के हवाले कर दिया हैं। जानकारी के अनुसार, बीजापुर जिले के ग्राम मद्देड़ से करीब 8 किमी दूर सोमनपल्ली में लगे एक मोबाईल टॉवर को नक्सलियों ने बुधवार रात आग के हवाले कर दिया है।
read more- CG News: खेलो मास्टर गेम फाउंडेशन के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शिक्षकों ने जीते मेडल…
आगजनी की घटना के साथ ही 22 दिसम्बर को बंद को लेकर पर्चे भी फेंके हैं। आपको बता दें कि, नक्सलियों ने 22 दिसम्बर को भारत बंद का आह्वान किया हैं।



