छत्तीसगढ़

बस्तर – सुकमा जगरगुंडा में नक्सली मुठभेड़, 3 वीर जवानों की शहादत, सीएम भूपेश ने जताया दुख


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुकमा जिले के जगरगुंडा के पास नक्सली हमले में 3 जवानों की शहादत पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए, शहीदों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।

मुख्यमंत्री ने इस कायराना हरकत की निंदा करते हुए कहा कि जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा। सीएम बघेल ने इस हमले में घायल जवानों के बेहतर से बेहतर के इलाज के निर्देश भी दिए हैं। सुकमा एसपी सुनील शर्मा ने शहीद जवानों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मुठभेड़ में एएसआई रामु राम नाग, सहायक आरक्षक कुंजाम जोगा, सैनिक वैंजम भीमा शहीद हुए हैं।

बता दें कि आज सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में DRG के तीन अधिकारी शहीद हो गए। मृतकों में ASI रामूराम नाग, सहायक कांस्टेबल कुंजम जोगा और सैनिक वंजम भीमा शामिल हैं।

Source by Bhupesh Baghel

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button