छत्तीसगढ़

सीएम् बघेल की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत गठित राज्य स्तरीय सतर्कता एवं माॅनिटरिंग समिति की बैठक शुरू

रायपुर – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से यहां अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत गठित राज्य स्तरीय सतर्कता एवं माॅनिटरिंग समिति की बैठक चल रही है।
बैठक में मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से आदिमजाति कल्याण मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम और विधायक मोहन मरकाम वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज सिंह मण्डावी, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, सांसद रामविचार नेताम, सांसद गुहाराम अजगल्ले, संसदीय सचिव श्री शिशुपाल सोरी, विधायक मोहन मरकाम, ननकीराम कंवर, डॉ कृष्ण कुमार बाँधी, पुन्नू लाल मोहले और बोधराम कंवर जुड़े। बैठक में मुख्य सचिव श्री आर.पी. मण्डल, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, आदिमजाति कल्याण विभाग के सचिव डी.डी. सिंह शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button