हद ही हो गई: छत्तीसगढ़ में IAS अधिकारी ले रहे थे वर्चुअल बैठक, लाइव मीटिंग में इंजीनियर खाने लगे खैनी

जांजगीर। IAS धनंजय देवांगन शुक्रवार को VC के माध्यम से अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। इस बैठक में अपर कलेक्टर लीना कोसम, जिला पंचायत सीईओ शगजेंद्र सिंह ठाकुर, एसडीएम जांजगीर मेनका प्रधान मौजूद थीं। इनके अलावा तमाम अधिकारी भी बैठक में मौजूद थे। साथ ही इस बैठक में PMGSY के इंजीनियर PK गुप्ता भी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने चाय पी और फिर तंबाकू खाने लगे। आपको बता दें कि कि वर्चुअल मीटिंग के बाद एक जूनियर इंजीनियर ने गुप्ता को टोका भी था। सब इंजीनियर का इंक्रीमेंट रुका।
आपको बता दें कि इस बैठक में IAS धनंजय देवांगन ने आगामी खरीफ के लिए किसानों की क्षेत्रीय मांग के अनुरूप बीज और खाद का पर्याप्त भंडारण करने और धान के स्थान पर दलहन और तिलहन की खेती को बढ़ावा देने के निर्देश हैं। वहीं कोरोना काल में उपस्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण में देरी करने और लापरवाही बरतने पर सब इंजीनियर का इंक्रीमेंट रोक दिया है। वहीं काम में लापरवाही बरतने पर एसडीओ आरके महेश्वरी को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया है। चाय पीना गलत हो गया क्या… तंबाकू खाने की गलती हो गई इधर पीके गुप्ता ने मामले को लेकर कहा है कि मैं अपने कार्यालय से वर्चुअल मीटिंग में शामिल हुआ था। चाय आ गई तो पी लिया। चाय पीना गलत हो गया क्या। हां तंबाकू खाना गलत है। ये गलती हो गई मुझसे।




